I
Iगुरु नानक कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, झाझरा में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) के सहयोग से आयोजित इस सेमिनार में छात्रों को फार्मास्युटिकल विज्ञान की महत्ता बताई। बौद्धिक संपदा अधिकार एवं उन्नत औषधि वितरण प्रणाली में नवाचार चुनौतियां एवं अवसर विषय पर आयोजित सेमिनार में यूटीयू के कुलपति प्रो. डॉ. ओंकार सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।I
I
I
Iकार्यक्रम का सेमीनार का उद्देश्य फार्मास्युटिकल क्षेत्र में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर), उन्नत औषधि वितरण प्रणालियों में हो रहे नवाचार और उनसे जुड़ी कानूनी, तकनीकी व व्यावसायिक चुनौतियों से छात्रों को रूबरू कराना था। सेमिनार में एमएल जोशी, धर्मेंद्र शुक्ला, राहुल भट्ट, प्रो. डॉ. अतुल कौशिक, प्रो. डॉ. सी नित्या शांति, हिमांशु गोयल, प्रशांत उनियाल, चेतन सिंह, प्रज्ञा चौधरी, सैथजीत सिंह, विनीत, प्रो. डॉ. प्रवीण कुमार अशोक, डॉ. ललित कुमार, काशिफ हुसैन, कृति डबराल, अर्चना रौतेला आदि मौजूद रहे।I