डीबीएस पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनावों में सहसचिव पद पर सर्वाधिक 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसके अलावा अध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष पद पर छह, महासचिव पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर सात और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जांच, आपत्तियों के बाद बुधवार को अंतिम सूची जारी की जाएगी। डीबीएस में मंगलवार सुबह से ही छात्र संगठनों में नामांकन का उत्साह नजर आया।
कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने मनबीर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। एनएसयूआई ने सुधांशु जोशी को प्रत्याशी बनाया है। फिलहाल, डीबीएस में एबीवीपी की ओर से एक ही प्रत्याशी घोषित किया गया है। कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. दिलीप शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर छह, महासचिव पद पर तीन, सहसचिव पद पर 17, कोषाध्यक्ष पद पर सात और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर 12 नामांकन हुए हैं। एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था।
किस पद पर किसने किया नामांकन
अध्यक्ष : मनबीर सिंह, सुधांशु जोशी।
उपाध्यक्ष : अनिल कुमार पूनिया, शिवानी, रजनी, साक्षी राठौर, सौरभ सिंह, श्रुति चौहान।
महासचिव : अंकित सिंह, मनोज राम, शिवम जोशी।
सहसचिव : अमित सिंह चौहान, आंचल नेगी, अंकित कोहली, गोविंद बल्लभ भट्ट, हेमंत सिंह, जगदीश रावत, मोहित उनियाल, प्रेम चंद्र, राहुल कैंतुरा, राहुल नेगी, रुचिका चौहान, सौरभ उप्रेती, शिवानी, शुभम कुमार, श्रीनिवास, विशाल, विवेक गुरुरानी।
कोषाध्यक्ष : अजय नेगी, अंकित सुंद्रियाल, अंकिता कोठारी, प्रांजल काला, प्रेरणा, रेशमा परवीन, संजना गुसाईं।
विवि प्रतिनिधि : अमित मुनियाल, आशीष हलदर, करन सिंह, मनीषा भट्ट, रोहन जोशी, संजय उनियाल, सत्यम ममगाईं, श्रृष्टि चमोली, शुभम रावत, सिमरदीप सिंह, सुबोध राना, सूरज कुमार।