हरेला पर्व के तहत मंगलवार को चांदपुर स्थित अनुनाद पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय पौधरोपण की शुरुआत हो गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह ने पौधरोपण के साथ किया। इस दौरान छात्रों ने पौधों के संरक्षण की शपथ ली।
खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि पौधरोपण के साथ ही उनका देखभाल भी जरूरी है। प्रधानाचार्य सुनीता रावत ने कहा कि अगले दो दिनों तक स्कूल के छात्र आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण करने के साथ ही लोगों को भी पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। मौके पर जीआईसी होरावाला के प्रधानाचार्य लल्लन प्रसाद यादव, प्रशासनिक अधिकारी (माध्यमिक) देवेंद्र चौहान, ममता, संगीता डोगरा, राजेश गुलेरिया, अनिल आर्य, मोहन लाल आदि मौजूद रहे।
वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर नागथात में हरेला पर्व के तहत पौधरोपण का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने स्कूल परिसर के चारों और विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। वन क्षेत्राधिकारी आनंद सिंह रावत ने पौधों की महत्वता पर प्रकाश डाला। मौके पर वन दरोगा सुरेंद्र सिंह रावत, वन आरक्षी मदनलाल, जसवीर नेगी, मयंक, प्रभारी प्रधानाचार्य केशर सिंह, आचार्य पुनीता, वीरेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
उधर, द एनफील्ड स्कूल में भी छात्रों ने परिसर में फलदार, छायादार और औषधीय पौधो रोपे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉयरेक्टर शाशास सिंह, साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी और प्रधानाचार्य ओपी चुग ने संयुक्त रूप सेे किया। मौके पर उप प्रधानाचार्य ऊषा चौहान, पुनिता बडोनी, सुलोचना पैन्यूली, रेखा चावला, रेनू भट्ट, सोनिया चौहान, नेहा, वंशिका, प्रिया, आशा, अंकिता डबराल, चक्रवर्ती वर्मा, प्रमोद चंदोला, देवेंद्र, आशु, राहुल आदि मौजूद रहे।