सीबीएसई सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स की ओर से छरबा स्थित डिफेंस पब्लिक स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें इंडियन पब्लिक स्कूल विकासनगर की टीम ने बाजी मारी। बलूनी पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे और अनुनाद पब्लिक स्कूल छरबा की टीम तीसरे स्थान पर रही। सेंट मेरी और सैपियंस स्कूल की टीम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहोदय समिति के सदस्य सोमदत्त त्यागी, सुनीता रावत ने किया। डॉ. तुमन सिंह और सुलोचना थलेड़ी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में छात्रों ने ‘क्या वर्तमान समय में मानव पूर्ण रूप से इंटरनेट पर निर्भर है या नहीं’ विषय पर अपने विचार रखे। स्कूल प्रबंधक नीलकंठ भट्ट ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से छात्रों में रचनात्मक विकास होता है। वे दूसरे लोगों के सामने अपनी बात को रख पाते हैं। मौके पर डिफेंस स्कूल के प्रबंधक नीलकंठ भट्ट, प्रधानाचार्य कल्पना गुप्ता, उप प्रधानाचार्य उर्मिला सती, निधि वर्मा, शीबा नवाज, दिव्या नेगी, अकांक्षा, थॉमस, रोज मैरी राना, आशीष भट्ट आदि मौजूद रहे।