एमपीजी मसूरी कालेज पसिर में सार्वजनिक शौचालय के पाइप को बिछाने का कालेज छात्र संघ ने किया विरोध ,?
- फोटो : MUSSOORIE
शहर के एमपीजी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष प्रिंस के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन देकर सार्वजनिक शौचालय के पाइप को कॉलेज परिसर में डालने का विरोध कर काम को रुकवा दिया है। छात्रों का आरोप है कि सार्वजनिक शौचालय के पाइप के लिए कॉलेज परिसर को खोद दिया गया है।
एमपीजी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष प्रिंस ने कहा कि दो दिनों से कॉलेज में बेतरतीब खुदाई की जा रही है। कहा कि सार्वजनिक शौचालय के लिए चार इंच का पाइप बिछाया जा रहा। जिससे निकट भविष्य में कॉलेज में गंदगी हो सकती है। प्राचार्य डॉ. सुनील पंवार को ज्ञापन देकर कार्य की गुणवत्ता सही करने की मांग की गई है। छात्रों ने कहा कि किंग्रेग के सार्वजनिक शौचालय का पाइप कॉलेज परिसर में बिछाने का विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर सुरेश, सुष्मिता, अमन, पायल, सविता, महावीर, अनिल कुमार आदि थे।