फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद में छात्रों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
नई यमुना कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात् - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
नई यमुना कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मेें छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कबड्डी शिशु वर्ग में कक्षा तीन की टीम विजयी रही। बाल वर्ग में कक्षा आठ की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बालक शिशु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अस्मित पहले, भीम सिंह दूसरे स्थान पर रहे। बाल वर्ग में निखिल पहले, साहिल दूसरे स्थान पर रहे। किशोर वर्ग में अशोक, यश और तरुण वर्ग में जुबेर, मुकेश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 200 मीटर दौड़ के शिशु वर्ग में सुजल प्रथम, भीम सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। बाल वर्ग में साहिल, निखिल, किशोर वर्ग में रोहन, आकाश, तरुण वर्ग में जुबेर, मुकेश, ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बाल वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सिद्धार्थ डिमरी प्रथम, बंटी राणा दूसरे स्थान पर रहे। किशोर वर्ग में रोहन, आकाश, तरुण वर्ग में जुबेर, मुकेश ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। बाल वर्ग की 600 मीटर दौड़ में साहिल और किशोर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रोहन जोशी प्रथम रहे। वहीं, बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तनिषा, आशिका, आयुषी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में नीमा ने पहला, लक्ष्मी ने दूसरा और अंशु राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। किशोरी वर्ग में साईमा ने बाजी मारी। रिया शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। तरुण वर्ग में ज्योति ने पहला, सौम्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ के शिशु वर्ग में आशिका, तनीषा, बाल वर्ग में नीमा, लक्ष्मी, किशोर वर्ग में शगुन, साईमा और तरुण वर्ग में ज्योति, रितिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बाल वर्ग में नीमा, नैंसी, किशोर वर्ग में रिया शर्मा, साईमा, तरुण वर्ग में आशिका, तानिया ने बाजी मारी। बाल वर्ग की 600 मीटर दौड़ में नीमा और किशोर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रिया प्रथम रहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर अवधेश, तपेंद्र, अखिलेश, चंदन, कमलेश, कालिका प्रसाद, दीपक रावत, मोहित, अनिल, दिवाकर, पंकज, हरीश, फकीर, ललित, सर्विंन, सुरेंद्र, वीरपाल, रणजीत, हरीश थपलियाल, सुषमा, मुकेश, कुसुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें