फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

Thu, 01 Oct 2026 12:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम कुंजा स्थित एएआर रिवर डेल्स एकेडमी में बुधवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन


विद्यालय में निबंध, भाषण व कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पचास से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत विषय पर चित्र बनाए और निबंध लिखे। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद आरिफ ने कहा देश के विकास के लिए केंद्र सरकार ने 2047 तक का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने में युवा वर्ग की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा युवा वर्ग अपनी योग्यता के आधार पर देश को विकसित बनाने में सहायक बनेगा। इस अवसर पर प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र आदि प्रदान करके सम्मानित भी किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक मोहित कुमार, प्रधानाचार्य नजमा, उप प्रधानाचार्य ममता, समन्वयक निकिता, प्रतियोगिता संयोजक अन्नू, लक्ष्मी, नाजिया, राखी, सादिया, प्रिया आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें