फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न लेने का सभी लोग लें संकल्प : रामचंद्राचार्य

Thu, 01 Oct 2026 12:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित क्लब द्वितीय में चल रही श्रीराम कथा के छठे दिन बुधवार को रामचंद्राचार्य बाल व्यास ने मानव जीवन की सार्थकता धर्म के मार्ग पर चलने में बताई। उन्होंने कहा कि परमात्मा की कृपा से मानव शरीर मिला है। प्रत्येक व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर चलकर अपने लोक और परलोक को धन्य बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने पुत्र-पुत्रियों के विवाह में दहेज न लेने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन में कन्यादान और अन्नदान अवश्य करना चाहिए। पितृ पक्ष में पितरों के नाम से कथा या भंडारे के लिए दान करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुबोध गोयल, सचिव कपिल नागपाल, सत्य प्रसाद, नंद किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें