फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में आने से मना कर रहे 'नेता'

Sat, 31 Aug 2013 12:18 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के एमकेपी कॉलेज में चुनाव जीतने वाली छात्राएं अपने राजनीतिक सफर को कॉलेज स्तर तक ही रखना चाहती हैं।
विज्ञापन


पढ़े, एमकेपी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने किया 'क्लीन स्वीप'

विजेता प्रत्याशियों का कहना है कि वे राजनीति को करियर नहीं बनाना चाहती। सिर्फ कॉलेज में व्यवस्था सुधार के लिए ही उन्होंने चुनाव लड़ा था।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष तृप्ति ध्यानी ने कहा कि वह केवल कॉलेज स्तर तक ही अपनी राजनीति को रखना चाहती हैं। उन्होंने वोटरों के साथ अमल में लाए जा सकने वाले वादे किए थे जो कि उनकी जीत की वजह बने।
विज्ञापन


राजनीति में करियर से साफ इनकार
राजनीति में करियर बनाने के सवाल पर उन्होंने साफ इनकार कर दिया। उपाध्यक्ष प्रियंका लखेड़ा ने कहा कि वह इस सफर को कॉलेज तक ही सीमित रखना चाहती हैं।

महासचिव संगीता सजवाण ने कहा कि वह केवल कॉलेज में व्यवस्था सुधार के लिए चुनाव लड़ी थी, राजनीति में कदम बढ़ाने का उनका कोई इरादा नहीं है।

सहसचिव पद की निर्विरोध निर्वाचित नेता आसमां अंसारी, कोषाध्यक्ष की निर्विरोध निर्वाचित नेता चंदर कपूर और विवि प्रतिनिधि किरन चौहान ने भी राजनीति में करियर बनाने के सवाल पर साफ मना कर दिया।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें