इस दौरान अधिकतर छात्रों के मोबाइल फोन बाहर ही जमा करा लिए गए। कुछ छात्र फोन छिपाकर ले जाने में सफल रहे। एक छात्र ने वीडियो भी बनानी शुरू कर दी। इसका आचार्य बालकृष्ण और सुरक्षाकर्मियों ने विरोध किया।
आरोप है कि वीडियो बना रहे छात्रों से मोबाइल छीनकर वीडियो को डिलीट कर दिया। जिसका छात्रों ने विरोध किया तो सुरक्षाकर्मियों की छात्रों के साथ धक्का मुक्की हुई। पतंजलि प्रशासन की ओर से दी गई सूचना पर बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची।
बहादराबाद के थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि हंगामा कर रहे छात्रों को समझा बुझा कर शांत कर दिया गया । उन्होंने बताया कि छात्रों ने बाद में लिखित में खेद व्यक्त किया। इस पर विवाद निपट गया।
कुछ बाहरी लोग पतंजलि योगपीठ में माहौल खराब करने के लिए छात्रों को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पतंजलि में अनुशासन और व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है। छात्रों को समझा दिया गया है।
- आचार्य बालकृष्ण महामंत्री पंतजलि योगपीठ