फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों ने सचिवालय कूच, पुलिस के साथ हुई झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्रों का गुस्सा बढ़ने लगा है। सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने सचिवालय कूच कर जल्द चुनाव कराने की मांग की। हालांकि, पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को रोक दिया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच खूब झड़प भी हुई। उधर, छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन


एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा, प्रदेश की बीजेपी सरकार छात्रों के हितों को खत्म करना चाहती है। चेतावनी देते हुए कहा, जल्द प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रदेश प्रभारी सौरभ यादव ने चुनाव न कराने को भाजपा सरकार की सोची समझी साजिश बताया। प्रदेश प्रभारी मान्या शर्मा ने कहा, प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को अपनी पार्टी की छात्र इकाई एबीवीपी की हार का डर सता रहा है। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता सागर सेमवाल को चोट लग गई और उन्हें 108 की मदद से दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जबकि, प्रांजल, अक्षत पाठक, अचित शर्मा, पवन मंडोली, विपाशा बिष्ट, काजल समेत 20 से 25 छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन पहुंचाया।



Iसचिवालय कूच में यह रहे मौजूद
I

सचिवालय कूच में पूर्व विधायक राजकुमार, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर, पिया थापा, अजय रावत, राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप तोमर, अंकित बिष्ट, जिला अध्यक्ष अरुण टम्टा, लवदीप सिंह, शार्दुल नेगी, याज्ञिक वर्मा, आशीष चौधरी, हिमांशु रावत, नवीन शाह, हिमांशु जाटव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन




I
I

Iशिक्षा मंत्री के खिलाफ निकाला जुलूस
I



संयुक्त छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले चारों महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने डीएवी महाविद्यालय से सर्वे चौक तक उच्च शिक्षा मंत्री के पुतले की यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। छात्र संघर्ष समिति ने 30 अक्तूबर को छात्रसंघ चुनाव के समर्थन में घंटाघर कूच के लिए आह्वान किया। इस दौरान अध्यक्ष सिद्धार्थ, अनुज शाह, रितिक नौटियाल, ऋषभ मल्होत्रा, करन नेगी, मयंक रावत, सौरभ सेमवाल, पुलकित आर्य आदि मौजूद रहे।



Iदून विवि में छात्रों ने फूंका पुतला
I

छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर दून विश्वविद्यालय में छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। गुस्साए छात्रों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी भी की। प्रदर्शन में अन्य प्रमुख कॉलेजों के छात्र नेता भी शामिल हुए। डीएवी कॉलेज के अध्यक्ष सिद्धार्थ, महासचिव सुमित कुमार, डीबीएस कॉलेज के अध्यक्ष मगन नेगी और अन्य छात्र नेताओं ने प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान विवि परिसर में सीएम का हेलीकॉप्टर लैंड हुआ तो छात्र नेता सीएम को ज्ञापन सौंपने के लिए उनकी ओर दौड़ पड़े। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को बलपूर्वक रोक दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें