फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आठ सितंबर को होंगे छात्रसंघ चुनाव, पहली बार गढ़वाल-कुमाऊं में एक साथ पूरी होगी प्रक्रिया

Wed, 29 Aug 2018 11:02 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
EVM
विज्ञापन

प्रदेशभर में आठ सितंबर को एक ही दिन छात्रसंघ चुनाव होंगे। पहली बार गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल में एक ही दिन में छात्रसंघ चुनाव आयोजित कराए जा रहे हैं। बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. जीसी घिल्ड़ियाल ने छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी।

विज्ञापन


गढ़वाल विवि महासंघ के चुनाव दस सितंबर को होंगे जबकि कुमाऊं विवि महासंघ के चुनाव की तिथि बाद में जारी की जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. जीसी घिल्डियाल ने बताया कि गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल में छात्रसंघ चुनाव की तिथि आठ सितंबर जारी की गई है।
 

विज्ञापन

evm
सभी कॉलेज इस तिथि के हिसाब से अपने चुनाव के कार्यक्रम जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 101 सरकारी महाविद्यालयों, 50 अशासकीय महाविद्यालयों और पांच विश्वविद्यालयों के परिसर में एक ही दिन चुनाव होंगे।

जो कॉलेज चाहें, वह अपनी जरूरत के हिसाब से ईवीएम से चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग से संपर्क कर सकते हैं। आयोग उसी हिसाब से ईवीएम उपलब्ध करा देगा। इस साल सरकार ने चुनावों में खर्च की सीमा पांच हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है।

यह चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों के संशोधन के साथ आयोजित होंगे। उपाध्यक्ष पद केवल छात्राओं केे लिए आरक्षित करने का फैसला इस साल स्थगित कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें