फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैनें पैसे नहीं दिए तो वो मेरे मम्मी पापा को मार देंगे', कहकर रोता रहा नाबालिग

Thu, 20 Jul 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत 
विज्ञापन
विज्ञापन
'मैनें पैसे नहीं द‌िए तो वो मेरे मम्मी पापा को मार देंगे', ऐसा ही कुछ कहकर एक बच्‍चा रोता रहा। मामला खुला तो अपराध‌ियों के बारे में जानकर पुल‌िस के भी होश उड़ गए। 
विज्ञापन


दरअसल, रंगदारी वसूलने वाले ये अपराधी कोई हाईप्रोफाइल क्रिमीनल नहीं, बल्क‌ि 12 से 16 साल तक के पांच किशोर हैं। शहर में नाबालिग बच्चों को डरा-धमका कर रंगदारी वसूलने का दो माह में दूसरा मामला उजागर हुआ है।

ये लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए स्कूली बच्चे को धमकाकर पैसे वसूलते थे। जब बच्चे ने अपने मां बाप को ये बात बताई तो उन्होंने पुल‌िस को इसकी जानकारी दी। तब बच्चा बस यही कहता रहा। 'मैंने इसल‌िए पैसे द‌िए, क्योंक‌ि उन्होंने कहा क‌ि वे मेरे मम्मी पापा को मार देंगे।'
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा जनपद निवासी एक छात्र यहां हथरंगिया में अपने रिश्तेदार के यहां रहता है। विद्या मंदिर में सावतीं कक्षा में पढ़ने वाले इस किशोर से आरोपी किशोर दो वर्षों से डरा धमकाकर रंगदारी वसूलते रहे।

पीड़ित डर के मारे रोज-रोज घर से रुपये ले जाकर आरोपियों को देता था। परिजनों को जब शक हुआ, तो उन्होंने बच्चे से सख्ती से पूछताछ की। इस पर बच्चे ने जो खुलासा किया उसे सुनकर परिजन सकते में आ गए। परिजनों ने बृहस्पतिवार को लोहाघाट थाने आकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन

बच्चों ने स्वीकारा अपना जुर्म

थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल के मुताबिक पीड़ित बच्चे ने बताया कि हथरंगिया और कोलीढेक क्षेत्र के पांच किशोर पिछले दो सालों से उसे धमकाकर घर से रुपये मंगाते थे।

रुपये न देने पर किशोर और उसके परिजनों को जान से मारने की भी धमकी देते थे। एसओ ने आरोपी किशोरों और उनके परिजनों को थाने बुलाकर सख्ती से पूछताछ की।

थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल ने बताया कि पहले तो किशोर रंगदारी वसूलने की बात से मुकरते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने के बाद उन्होंने गलती स्वीकार की।

पीड़ित किशोर के अनुसार पिछले दो वर्षों के भीतर आरोपी किशोरों ने उससे करीब 20 हजार रुपये वसूले। एसओ ने बताया कि आरोपी किशोरों और उनके परिजनों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया है।

​पीड़ित पक्ष ने थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। बता दें कि इससे पहले मई में भी शहर में नाबालिग किशोरों द्वारा एक बच्चे को डरा धमकाकर रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें