फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा फीस बढ़ाने पर छात्रों ने कुलसचिव को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। बढ़ी हुई फीस के मामले में बीएएमएस छात्रों ने शुक्रवार को आयुर्वेद विवि के कुलसचिव का घेराव किया। छात्रों का कहना था कि निजी कॉलेज बढ़ी हुई फीस जमा कराने का दबाव बना रहे हैं और फीस जमा न कराने पर परीक्षा में न बैठाने की चेतावनी दे रहे हैं। कुलसचिव ने 25 सितंबर तक समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

आयुर्वेद विवि से संबद्ध कई कॉलेजों के छात्र शुक्रवार को हर्रावाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय पहुंचे थे और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्रों ने कुलसचिव माधवी गोस्वामी का घेराव कर मामले से अवगत कराया। छात्रों का कहना था कि मुख्य और बैक परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो चुका है। परीक्षा से पहले निजी कॉलेजों ने उन्हें पूरी फीस जमा कराने का नोटिस दिया है। जबकि हाईकोर्ट ने 2015 से 18 तक के छात्रों को 80 हजार रुपये जमा कराने को कहा है, लेकिन कॉलेज बढ़ी हुई ढाई लाख रुपये फीस जमा कराने का दबाव बना रहे हैं। ऐसे में तमाम छात्र एक साथ इतनी ज्यादा फीस जमा कराने में समर्थ नहीं हैं। अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह विवि में तालाबंदी करेंगे। बातचीत के दौरान कुलसचिव ने 25 सितंबर तक मामले में समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि कुलपति की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इस मुद्दे पर आम राय बनने की उम्मीद है। प्रदर्शन में आदित्य शर्मा, श्वेता, संजीव, आमिर, प्रगति जोशी, शिवम, फैसल, प्रगति, शिवम शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें