फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सेंट जॉर्ज कॉलेज में छात्रसंघ शपथ-ग्रहण समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जॉर्ज कॉलेज में नव-निर्वाचित छात्रसंघ समिति के शपथ-ग्रहण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में असम राइफल्स के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा (एवीएसएम, एसएम) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्हें पौधा व विद्यालय का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित समारोह में सनथ जोशी को स्कूल हेड प्रीफेक्ट तथा अंश वार्ष्णेय, आदित्य टंडन, अध्ययन तपाड़िया, मौ. अतीब, स्नेहिल राय, रेहान सलूजा, माणिक मित्तल व दानिश जैन को स्कूल प्रीफेक्ट के रूप में शपथ दिलाई गई।



छात्रों में सहयोग और अपनापन बढ़ाने के उद्देश्य से गठित ‘कम्पैशन क्रू’ में रूबेन पासी प्रेसीडेंट, अव्या कथूरिया वाइस प्रेसीडेंट तथा धैर्य वार्ष्णेय, आशुतोष कुमार, अभियुध मेहरा, अमोघ जिंदल, आरूष मोदी व कुमार अनुराज सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा ने नव-निर्वाचित छात्रसंघ को बधाई देते हुए कहा कि आज के छात्र ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने छात्रों को समय का सदुपयोग करने और तकनीकी ज्ञान का सकारात्मक उपयोग कर देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, सीनियर कोऑर्डिनेटर मार्क गोंजालविस, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर आनंद थापा, कल्चरल कोऑर्डिनेटर दीपाली बल्लभ, भवनेश नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें