बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के आस्कर रावत निर्वाचित घोषित हुए हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष (विमल कुमार), कोषाध्यक्ष (सचिन रावत) और सहसचिव ( अमित नेगी) पद भी एनएसयूआई की झोली में गए हैं।
छात्रसंघ सचिव पद पर जय हो ग्रुप के गोपाल नेगी विजयी रहे हैं। एसआरटी परिसर में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के कामेश नेगी, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय ज्योति, सचिव पद पर एनएसयूआई के आदित्य और कोषाध्यक्ष पद पर निर्दलीय पारितोष पंवार भट्ट जीते हैं। सहसचिव पद पर एबीवीपी की अंजली निर्विरोध चुनी गई हैं।