चेतावनी भी दी यदि जुलूस निकाला गया तो कार्रवाई की जाएगी। छात्र नेताओं ने एसएसपी अरुण मोहन जोशी से बात की तो उन्होंने दो टूक कहा कि जुलूस निकाला तो हर हालत में मुकदमा दर्ज होगा। सत्ताधारी दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मनमानी करते हुए जुलूस निकाला। ढोल-नगाड़े और नारेबाजी के बीच ईसी रोड होते हुए डीएवी पीजी कॉलेज से जुलूस निकाला।
एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्हाेंने सीओ जया बलूनी को कार्रवाई के निर्देश दिए। करनपुर चौकी प्रभारी कोमल सिंह रावत की तरफ से बिना अनुमति के जुलूस निकालने के मामले में धारा-147, 283 और 342 के तहत डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमे में उप निरीक्षक रावत ने बताया कि अभाविप प्रत्याशी सागर तोमर, युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जाधारी मंत्री), भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष श्याम पंत आदि को समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उन्होंने उनकी एक बात भी नहीं मानी। जुलूस से जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी हुई।