बुटीक संचालिका कामना की हत्या के आरोप में आज आरोपी पति अशोक उर्फ कपिल रोहिल्ला की गिरफ्तारी हो सकती है। अस्पताल प्रशासन आज रोहिल्ला को छुट्टी देगा। उधर, हत्या में जेल गए दीपक शर्मा और उसके छोटे भाई गौरव शर्मा की पुलिस रिमांड अर्जी पर आज सुनवाई होनी है। विवेचक का कहना है कि रिंकू उर्फ अजय वर्मा का शव बरामद करने के साथ कामना हत्याकांड में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ होनी है।
नेहरू कालोनी में माता मंदिर रोड निवासी बुटीक संचालिका कामना रोहिल्ला के हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया था। पति अशोक रोहिल्ला ने सरधना (मेरठ) निवासी दोस्त दीपक शर्मा और उसके छोटे भाई गौरव शर्मा को सुपारी देकर कामना की हत्या कराई थी। यह भी पता चला कि उन्होंने रिंकू की नवंबर माह में हत्या कर शव राजस्थान के चुरू इलाके में फेंक दिया था।