फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सरकारी स्कूल में 'अय्याश' छात्रों को देख शर्म से झुक जाएंगी नजरें...

Thu, 29 Sep 2016 04:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पाटी (चंपावत)
विज्ञापन
student
विज्ञापन
उत्तराखंड के इस सरकारी स्कूल में अराजकता की सारी हदें पार हो गई हैं। यहां के 'अय्याश' छात्रों को देख आपकी नजरें शर्म से झुक जाएंगी। इन छात्रों को 'अय्याश' इसलिए कहा गया क्योंकि स्कूल में छात्र-छात्रों से गलत हरकत करने से भी नहीं चूकते हैं। इतना ही नहीं इन छात्रों ने स्कूल को नशे का गढ़ भी बना दिया है।
विज्ञापन


चंपावत जिले के जीआईसी पाटी के छात्र ताश पत्तों की शिक्षा ले रहे हैं। आदर्श विद्यालय पाटी के छात्रों को न तो शिक्षकों का डर है और ना ही प्रधानाचार्य का। छात्रों का जब मन करता है वे क्लास रूम में आते है और जब चाहे क्लास रूम से चले जाते हैं। वे स्कूल परिसर के आसपास गोल घेरे में बैठकर सिगरेट सुलगाते और ताश खेलते मिल जाते हैं।

ताश खेलने से मना करने पर स्कूल के फर्नीचर को आग लगाने की कोशिश की जाती है। इसके अलावा स्कूल में मारपीट और छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना भी आम हो गई है।
विज्ञापन


इन सबसे परेशान होकर स्कूल प्रबंधन ने पाटी प्रशासन से विद्यालय परिसर में दो कांस्टेबल तैनात करने की मांग की है। अभिभावकों की तरफ से भी पाटी थाने में छेड़छाड़ की शिकायत की गई है।
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ भी करते हैं छात्र

सिगरेट - फोटो : getty images
बताया जा रहा है कि छात्रों के साथ कुछ अराजक तत्व स्कूल में पहुंच रहे है। इससे पढ़ाई का माहौल खराब हो रहा है। स्कूल के आसपास कई छात्र ताश खेलते और सिगरेट पीते देख जा सकते हैं। ये छात्राओं से छेड़छाड़ भी करते हैं। अभिभावकों ने पाटी थाने में इनकी शिकायत की है।

प्रधानाचार्य उदय प्रसाद मिश्रा ने बताया कि कई बार उन्होंने ताश की गड्डी के साथ छात्रों को पकड़ा है और चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद से इन छात्रों ने स्कूल के फर्नीचर को तोड़कर उसमें आग लगाने की कोशिश की। स्कूल प्रबंधन ने ऐसे आठ से दस छात्रों को चिन्हित किया है।

उधर, पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़ की शिकायत एसडीएम से की गई थी। मामले को वहां से थाने को सौंपा गया था। पुलिस ने मौके पर जाकर बच्चों और अभिभावकों से बात की। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई 
खंड शिक्षा अधिकारी आरएस नेगी ने कहा कि मेरे संज्ञान में अभी यह बात नहीं है। ऐसे छात्रों पर कार्रवाई होनी चाहिए, दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई कर दंडित किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों को जागरूक करने का भी प्रयास प्रबंधन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें