फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: खड़ी कार में धमाके से उड़े कार के परखच्चे, अफरा-तफरी

Mon, 26 Sep 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
हरिद्वार के शिवालिक नगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक खड़ी कार के धमाके से परखच्चे उड़ गए। धमाके में एक मोटरसाइकिल सवार को चोट आई है। कार में लदे अग्रिशमन उपकरण में से एक उपकरण के फटने के कारण हादसा हुआ। गनीमत ये रही कि जब उपकरण फटा तब चालक कार में नहीं था। अग्निशमन उपकरण सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में ले जाए जा रहे थे।
विज्ञापन


घटना सुबह शिवालिक नगर बहादराबाद मुख्य मार्ग पर करीब ग्यारह बजे हुई। रोशनाबाद की ओर से आ रही सेंट्रो कार को सड़क किनारे रोककर चालक पास की एक दुकान पर मोबाइल फोन रिचार्ज कराने चला गया।

दमकल बुलाकर उतारे गए सभी सिलेंडर

कार में अग्निशमन सिलेंडर रखे हुए थे। - फोटो : AmarUjala
इसी दौरान तेजी से हुए विस्फोट के बाद कार के पूरे परखच्चे ही उड़ गए। कार के बगल से गुजर रहा एक मोटरसाइकिल चोटिल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। भारी संख्या में आमजन एकत्र हो गए।

सूचना पर एसआई कुंदन सिंह राणा घटनास्थल पर पहुंचे। कार में लदे सिलेंडरों को देखकर दमकल विभाग को बुलाया गया। फिर एक एक कर सभी सिलेंडर उतारे गए। तब पता चला कि एक सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ है।
विज्ञापन

लीकेज के चलते हुआ सिलेंडर में धमाका

ब्लास्ट के बाद दूसरे सिलेंडर को निकालता अग्निशमन कर्मी - फोटो : AmarUjala
सब इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कार चालक मुहिल अहमद निवासी गांव रानीपुर ने बताया कि यह सभी अग्निशमन उपकरण सिडकुल की एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स, आईपी टू सलेमपुर महदूद के हैं और वह इन्हें जैसिका फायर प्रोटेक्शन से रिफिल कराकर ही वापस कंपनी ले जा रहा था। बताया कि संभवत लीकेज के चलते ही सिलेंडर फटा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें