फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT में काउंसिलिंग के लिए आया छात्र लापता

Mon, 27 Jul 2015 07:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला से पिता के साथ आईआईटी रुड़की में काउंसिलिंग के लिए आया छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
विज्ञापन


पिता की सूचना पर पुलिस व एसओजी की टीमें छात्र की खोजबीन में जुट गई हैं। मूलरूप से टिहरी गढ़वाल निवासी राकेश उनियाल शिमला में तहसील रामपुर के अखाड़ा मंदिर में पुजारी हैं। उनके बेटे ऋषभ उनियाल की आईआईटी में 22 जुलाई को काउंसिलिंग थी।

राकेश उनियाल बेटे ऋषभ को लेकर एक दिन पहले 21 जुलाई को देहरादून आ गए। अगले दिन सुबह वह रुड़की आईआईटी पहुंचे तो पता चला कि काउंसिलिंग किसी कारण से रद हो गई है। बेटे ने अपने पिता को बताया कि काउंसिलिंग अगले दिन यानी 23 जुलाई को होगी।
विज्ञापन


राकेश उनियाल ने बताया कि अगले दिन जब वह आईआईटी पहुंचे तो बेटे ने उन्हें अंदर भेज दिया और खुद बाहर रह गया। अंदर काफी देर इंतजार के बाद भी जब ऋषभ नहीं आया तो पिता को चिंता हुई। आसपास में ढूंढने के बाद भी कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद पिता ने घर व रिश्तेदारों में फोन कर ऋषभ का पता किया। कहीं कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी बीडी उनियाल ने बताया कि छात्र की तलाश शुरू कर दी गई है।

पिता से झूठ बोला था
22 जुलाई को काउंसिलिंग रद होने पर ऋषभ ने अपने पिता को बताया कि अब काउंसिलिंग अगले दिन होनी है। जबकि अगले दिन आईआईटी में कोई काउंसलिंग नहीं थी।

दोनों जब 23 जुलाई को आईआईटी पहुंचे और ऋषभ गायब हो गया तो उसके पिता ने काउंसिलिंग के बारे में जानकारी ली। तब पता चला कि उस दिन कोई काउंसिलिंग ही नहीं। इस बात से पुलिस को लग रहा है कि छात्र जानबूझकर कहीं गया है।
विज्ञापन


हरिद्वार घूमे पिता पुत्र
22 जुलाई को काउंसिलिंग रद होने के बाद पिता पुत्र गंगा दर्शन के लिए हरिद्वार चले गए। जहां दोनों ने फोटो भी खिंचाए। वही फोटो लेकर उसके पिता पुलिस के पास पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें