देहरादून। बिधौली स्थित एक यूनिवर्सिटी के छात्र ने कमरे में चादर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र झारखंड का रहने वाला था और बीटेक फाइनल वर्ष का छात्र था। पुलिस के मुताबिक छात्र पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन में चल रहा था। उसके कमरे से कई प्रकार की दवाईयां भी बरामद की गई। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने पर पंचायतनामें और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
चौकी इंचार्ज बिधौली जगमोहन राणा ने बताया कि 112 के माध्य से विक्रांत शर्मा निवासी रिलैक्सो पीजी ग्राम पौंधा ने सूचना दी थी कि उनके पीजी में पढ़ने वाले छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र कमरे में चादर के माध्यम से फंदा लगाकर लटका हुआ था। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि छात्र की पहचान शुभम प्रदीप्त(22 वर्ष) पुत्र पंकज कुमार गुप्ता निवासी फ्लैट नंबर 1931 सिंडिकेट कॉलोनी कदमा जिला पूर्वी सिंह भूमि झारखंड के रूप में हुई। वह यूपीईएस में वीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। बताया कि छात्र के कमरे से काफी दवाईयां भी बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि वह पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन में चल रहा था। बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल में रखा गया है। परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।