फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत

Wed, 18 Sep 2013 06:52 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के अनारवाला में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ कर ट्रक सीज कर दिया है। गांव मल्हान, शिमला बाइपास निवासी दीपक बिष्ट (20) और अंकित राणा (18) बुधवार सुबह मोटरसाइकिल से गुच्चुपानी गए थे।

ट्रक से टक्कर
बीए में पढ़ रहा दीपक रेस्टोरेंट संचालक उम्मेद सिंह का इकलौता बेटा था। दोपहर बाद घर लौटते वक्त अनारवाला में मोटरसाइकिल की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल
जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दीपक बिष्ट को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जबकि अंकित राणा की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया। पुलिस ने बताया कि अंकित राणा को महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शव परिजनों के सुपुर्द
दीपक बिष्ट का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। दीपक के पिता उम्मेद सिंह बिष्ट का शिमला रोड पर रेस्टोरेंट है।

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक नफीस अहमद निवासी को हिरासत में ले लिया गया है। ट्रक मालिक जोहड़ी गांव का बताया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें