फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बाहर ट्रक ने छात्र को कुचला, मौत

Fri, 27 Sep 2013 02:01 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में स्थित सेंट मेरी स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे छात्र की मौत हो गई। छात्र का नाम जयंत बालियान था और वह कक्षा दस में पढ़ता था। ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


ओवर स्पीड था ट्रक
शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के वक्त दोपहर साढ़े 12 बजे ओवर स्पीड ट्रक ने जयंत को मौत के घाट उतार दिया। ट्रक ड्राइवर ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। बाद में व्यापारियों की मदद से पुलिस ट्रक और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। जयंत पूर्वीनाथ नगर में अपने रिश्तेदारों के साथ रहता था। मृतक के माता पिता मुज्जफरनगर में रहते हैं।

छात्र की मौत से गुस्साकर स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के परिजनों ने ओवन स्पीड वाहनों ज्वालापुर में जाम लगा दिया। उनका कहना है कि स्कूल की छुट्टी के दौरान भी ये वाहन तेज स्पीड से चलते हैं और बच्चों की जान को खतरे में डालते हैं। इस जाम में ज्वालापुर के व्यापारियों ने भी अपना समर्थन दिया है। अभी तक मृतक के माता-पिता नहीं पहुंच सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें