फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुका स्कूल प्रबंधन: छात्रों के बाल काटने के मामले में स्कूल-अभिभावक पक्ष में समझौता, शिक्षक अभी जेल में बंद

Thu, 25 Aug 2022 09:14 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)

सार

करौंदी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ने वाले छह छात्रों के बाल काटने पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा था। तहरीर के आधार पर अध्यापक के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। लेकिन अब स्कूल प्रबंधन और अभिभावक दोनों पक्ष कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पुलिस को लिखित में समझौतानामा दिया गया है। 
विज्ञापन
बच्चों के जबरन काटे गए थे बाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी स्कूल में छह छात्रों के बाल काटने के मामले में स्कूल और छात्रों के अभिभावकों के बीच सुलह हो गई है। स्कूल और अभिभावक पक्ष ने कोई भी कानूनी कार्रवाई न करने की बात कहते हुए आपस में सुलह करते हुए समझौतानामा पुलिस को दिया है। पुलिस समझौतेनामे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


वहीं, अध्यापक अभी जेल में बंद हैं और पुलिस की बाल काटने के मामले की जांच जारी है। भगवानपुर क्षेत्र स्थित करौंदी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को कक्षा सात में पढ़ने वाले छह छात्रों के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा था। अध्यापक अशोक कुमार पर जबरन बच्चों के बाल काटने और मुंह कपड़े से बंद करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर अध्यापक के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। साथ ही अध्यापक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में प्रधानाध्यापक नाजिर हुसैन की ओर से भी अभिभावकों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी-अपनी गलती मानी

उधर, इस मामले में बुधवार को करौंदी गांव में ग्रामीणों, स्कूल पक्ष और अभिभावक पक्ष की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि जिसमें स्कूल और अभिभावक पक्ष ने अपनी-अपनी गलती मानी है और लिखित में सुलह कर ली है। साथ ही लिखित में किया गया समझौतानामा पुलिस को सौंपा है। 

स्कूल पक्ष और अभिभावकों का समझौतानामा मिला है। लेकिन पुलिस अपनी जांच और पूरी कार्रवाई करेगी। समझौतेनामा से पुलिस का कुछ लेनादेना नहीं है। - अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षरक, थाना भगवानपुर

ये भी पढ़ें...बुजुर्ग को दी खौफनाक मौत: घर लौटी बेटी तो मां की हालत देख पैरों तले खिसक गई जमीन, प्रॉपर्टी बनी वारदात की वजह

मामले में अभिभावकों से समझौता हो गया है। समझौतानामा भी पुलिस को सौंप दिया है और इसे अध्यापक की जमानत के लिए कोर्ट में भी जमा किया जाएगा। - नाजिर हुसनै, प्रधानाध्यापक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें