फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने मोबाइल गेम खेलने से मना किया तो उसके साथ हुआ ऐसा पढ़कर हैरान हो जाएंगे

Sat, 23 Feb 2019 08:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

छात्र ने मोबाइल गेम खेलने से मना किया तो विदेशी युवती ने किया ऐसा कि उसकी हवाईयां उड़ गईं। छात्र द्वारा मोबाइल गेम 'मोमो' खेलने से मना करने पर विदेशी युवती ने उसे ऐसी धमकियां दी कि डरे छात्र ने एएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


काशीपुर के पटेलनगर निवासी सुमित प्रमाणिक ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में एनिमेशन का छात्र है। उसने गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र को शिकायत पत्र देकर कहा कि बुधवार रात उसके मोबाइल पर अज्ञात मोबाइल नंबर से मैसेज आया।

Trending Videos

फोन हैक करने की धमकी दी

दूसरी ओर से एक युवती ने मैसेज में मोमो गेम खेलने को कहा। मना करने पर उसने फोन हैक करने की धमकी दी और कहा कि वह उसकी सारी प्राइवेट इंफॉर्मेशन वायरल कर देगी। जिसके बाद उसने मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया।

कुछ समय बाद दूसरे नंबर से युवती ने एक बार फिर मैसेज कर गेम खेलने के लिए कहा। तीन मोबाइल नंबरों से इस तरह के मैसेज आते रहे। मना करने पर वह फंसाने की धमकियां देने लगी। युवक ने बताया कि सारे मैसेज विदेशी नंबर से आए हैं। वह युवती को नहीं जानता है। एएसपी ने मामले को रुद्रपुर साइबर सेल को भेज दिया।

क्या है मोमो गेम

एक डरावनी तस्वीर, जिसकी दो बड़ी-बड़ी गोल आंखें हों, जो हल्के पीले रंग की दिखती हो, जिसकी एक डरावनी से मुस्कान हो और टेढ़ी - मेढ़ी नाक हो, अचानक से आपके व्हाट्सएप मैसेज पर किसी अंजान नंबर से ऐसी कोई तस्वीर आए तो जरा संभल जाएं, उसका जवाब नहीं दीजिएगा।

यह तस्वीर, दरअसल एक गेम चैलेंज का हिस्सा हो सकती है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस गेम चैलेंज का नाम है - मोमो चैलेंज। ये एक मोबाइल गेम है जो हमारे दिमाग के साथ खेलता है, डर का माहौल बनाता है और फिर जान ले लेता है।

इस तरह फंसाए जाते बच्चे

गेम का लिंक मोबाइल पर आने या दोस्तों द्वारा शेयर करने के बाद बच्चा उलझ जाता है और फिर वह बाहर नहीं निकल पाता। बच्चा गेम शुरू करता है तो मोबाइल हैक हो जाता है। गेम खेलने वाले बच्चे के परिवार के संबंध में पूरी जानकारी चुरा लेते हैं। शुरुआत में छोटे व आसान लक्ष्य दिए जाते हैं।
 
पूरे होने पर उन्हें बताया जाता है कि वे विश्व में किस नंबर पर हैं। फिर आगे बढ़ने के लिए उकसाया जाता है। बड़ी हस्तियों के नाम से प्रोत्साहन के फर्जी मैसेज आते हैं। बच्चा खुश होकर आगे बढ़ता है। आखिरी स्टेज पर खतरनाक स्टंट (ऊंचाई से कूदना, हाथ काटना जैसे) करने का कहा जाता है। बच्चे को धमकाया भी जाता है कि यदि ऐसा नहीं किया तो माता, पिता, भाई, बहन को मार दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह रखें नजर

- बच्चे के मोबाइल गेम पर नजर रखें
-  बच्चे के मोबाइल की भी जांच करें
- बच्चे को कभी भी अकेला न छोड़ें
- मोबाइल से दूर रखने की कोशिश करें

यह हैं लक्षण
- दोस्तों और परिवार से दूर होने पर
- चिढ़चिढ़ा और नाखुश रहना
- घबराहट में बाहर जाने से डरना
- रोचक काम में मन न लगना
- बच्चों के बदलावों पर पैनी नजर रखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें