फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आई लव यू मम्मी-पापा' लिखकर छात्रा ने लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में लिखी इमोशनल बातें

Mon, 16 Oct 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गणेशपुर में इंटर की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा ने सुसाइड नोट में बहुत ही इमोशनल बातें लिखी लिखी  हैं। पढ़िए...
विज्ञापन


छात्रा ने छोड़े गए सुसाइड नोट में मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया गया है। यह रहस्य बरकरार है कि उसने यह कदम क्यों उठाया है।  नेहरू कालोनी के गणेशपुर निवासी और आईटीबीपी में जवान चंद्र सिंह नेगी की पुत्री अंजलि नेगी कक्षा बारह की छात्रा थी।
Trending Videos
विज्ञापन

छात्रा ने सुबह साढ़े छह के करीब कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटी का शव लटका देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की तो एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें मम्मी और पापा की आई लव यू कहते हुए लिखा है कि वह अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही है।
  उसने लिखा कि अपनी मौत की वजह वो खुद ही है। मौत के लिए वह खुद जिम्मेदार है। इंस्पेक्टर नेहरू कालोनी राजेश शाह ने बताया कि अंजलि ने यह कदम क्यों उठाया है, पता नहीं चल सका है। परिजन भी किसी तरह का तनाव होने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें