देहरादून के एक स्कूल में दो छात्र आपस में मारपीट करते रहे और स्कूल वाले खड़े तमाशा देखते रहे। जब एक छात्र पिटाई से बेहोश हो गया तब जाकर स्कूल से उसके घर फोन किया गया।
इस पर घायल छात्र के घरवालों के साथ मौके पर पहुंचे लोगों ने स्कूल में हंगामा किया। घायल छात्र को इंद्रेश अस्पताल में भरती कराया गया है। घटना ओलपंस हाई स्कूल की है। दो छात्र आपस में किसी बात पर भिड़ गए।
एक ने दूसरे की पिटाई की। पिटने वाले छात्र के घरवालों ने बताया कि स्कूल के टीचर के सामने झगड़ा हो रहा था लेकिन बीच-बचाव नहीं किया गया। पिटते-पिटते जब छात्र बेहोश गया तो घर फोन किया गया।
लोगों ने उसे इंद्रेश अस्पताल के प्राइवेट वार्ड के बेड नंबर 8 पर भरती किया। इस संबंध में ओलपंस हाई के निदेशक कुणाल मल्लाह ने बताया कि असेंबली के पहले छात्रों में झगड़ा हुआ था। एक की नाक से खून बहने लगा था।
हमलावर छात्र को स्कूल से सात दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। अभिभावक को चेतावनी दे दी गई है कि दुबारा ऐसी हरकत करने पर छात्र को स्कूल से निकाल दिया जाएगा।