फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे तक बर्फ में दबा ये शख्स लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, फिर...

Tue, 20 Jun 2017 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लेश‌ियर टूटने के कारण बर्फ में दबने के बाद भी मदन 24 घंटे तक ज‌िंदगी और मौत की जंग लड़ता रहा। एक द‌िन बाद जब उसे बर्फ से न‌िकाला गया तो तब भी वह सांसे ले रहा था। लेक‌िन आख‌िरकार वह ज‌िंदगी की जंग हार ही गया। 
विज्ञापन


नाशामर्ती (कर्सीला) के बुग्यालों में भेड़ चराने गए ग्रामीण की ग्लेशियर में दबकर मौत हो गई। यह व्यक्ति 24 घंटे तक बर्फ के नीचे दबा रहा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

बताया गया कि सुवा गांव निवासी मदन सिंह (50) पुत्र रणजीत सिंह भेड़ों को चराने के लिए नाशामर्ती बुग्याल गए थे। 18 जून को वह नाशामर्ती में ग्लेशियर टूटने से उसकी चपेट में आकर दब गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल तक नहीं पहुंच पाया मदन

गांव के लोगों ने अगले दिन 19 जून को मदन सिंह को गंभीर हालत में बर्फ से बाहर निकाला और डोली में बैठाकर अस्पताल के लिए लाने लगे। सोमवार रात जब लोग सोबला पहुंचे थे तो मदन सिंह ने दम तोड़ दिया।

उसके शव का पुलिस ने मंगलवार को पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य आन सिंह रोकाया ने बताया कि उच्च हिमालयी बुग्यालों में इन दिनों तापमान बढ़ने के कारण ग्लेशियरों के टूटने का खतरा बढ़ा है।

भेड़पालक इन बुग्यालों में ही भेड़ों को चराने जाते हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों को आपदा मद से राहत राशि देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें