फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर भी नहीं माने वकील

Thu, 20 Nov 2014 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट द्वारा हड़ताल पर रोक लगाने पर संबंधी आदेश पर वकील अभी मंथन कर रहे हैं, लेकिन देहरादून बार एसोसिएशन के सचिव रघुवीर सिंह कठैत की मानें तो हड़ताल वकीलों का संवैधानिक अधिकार है।
विज्ञापन


उधर, दून में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अरसे से शनिवार को चली आ रही हड़ताल जारी रखने का फैसला किया गया है।

पहले से कम हुई है हड़ताल
रघुवीर सिंह कठैत कहते हैं कि वकीलों की हड़तालें पहले से बहुत कम हुई हैं। कर्मचारी और वकीलों दोनों के मामले अलग-अलग हैं। कर्मचारियों को वेतन मिलता है, जबकि वकीलों को वेतन नहीं मिलता। जो हड़तालें की जाती हैं वे वादकारियों के हित में की जाती हैं।

जारी रहेगी हड़ताल
उधर, हाईकोर्ट की अलग बेंच की मांग के लिए वर्ष 1983 से हर शनिवार को हड़ताल के बारे में दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन कार्यकारिणी की बुधवार को बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें शनिवार को होने वाली हड़ताल पर चर्चा की गई। बैठक में एक प्रस्ताव बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड को भेजकर सुझाव मांगा गया है। कोई दिशा निर्देश न आने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें