उत्तराखंड के सभी स्कूलों में शुक्रवार से शिक्षण कार्य ठप हो जाएगा। राजकीय शिक्षक संघ ने अनिश्चितकालीन चॉक डाउन हड़ताल का ऐलान किया है।
इस दौरान सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालयों पर तालाबंदी की जाएगी। राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष करनैल सिंह ने बताया कि शिक्षक पिछले कई दिन से शिक्षा निदेशालय पर धरना दे रहे हैं।
लेकिन बीस सूत्री मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। बताया कि शुक्रवार से शिक्षक हड़ताल शुरू करेंगे। इस दौरान शिक्षक स्कूलों में जाकर उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके बाद प्रार्थना सभाओं में बच्चों को समझाया जाएगा कि वे हड़ताल क्यों कर रहे हैं।