फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन के नाम पर कानून तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई : डीजीपी

विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय सभागार में जनपद के प्रभारियों एवं परिक्षेत्र प्रभारियों के साथ आयोजित वीडियो का?
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूडी ने कहा कि नागरिक संशोधन बिल का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर सकते हैं लेकिन यदि किसी ने भी शांतिभंग करने अथवा नियम-कानून तोड़ने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने पुलिस कप्तानों को विरोध प्रदर्शन के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीजीपी रतूडी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पुलिस कप्तानाें के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नागरिक संशोधन बिल को लेकर देश के कई इलाकाें में कानून व्यवस्था प्रभावित हुई है। ऐसे में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का अधिकार हर नागरिक को है, लेकिन प्रदर्शन के दौरान कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगाह रखने को कहा है।
पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तानाें को महिलाओं से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता दिखाने, सक्रिय अपराधियाें के खिलाफ गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई और सिटीजन पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्हाेंने नववर्ष के मद्देनजर मसूरी और नैनीताल में यातायात प्रबंधन पर फोकस करने के निर्देश दिए, ताकि पर्यटकों को किसी तरह की दिक्कत न हो सके। उन्होंने स्थानीय लोगाें को सीसीटीवी लगाने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि पुलिसकर्मियाें और उनके परिजनाें को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर पुलिस लाइन में फिटनेस कैंप लगाए जाएं।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक संचार अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक कुंभ संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक पुष्पक ज्योति आदि मौजूद रहे।

पुलिस मुख्यालय सभागार में जनपद के प्रभारियों एवं परिक्षेत्र प्रभारियों के साथ आयोजित वीडियो क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें