फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। ऊधमसिंहनगर में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की हड़ताल का असर दून में भी देखने को मिला। मंगलवार को जिले के सभी मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कई मुद्दों को लेकर अधिकारियों के विरुद्ध आक्रोश जाताया। कर्मचारी बृहस्पतिवार को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी अफसरों पर गलत व्यवहार का आरोप लगाते हुए मुखर हो रहे हैं। गत माह प्रदेश की एसोसिएशन ने इस संबंध में बैठक कर आंदोलन की चेतावनी दी थी। मंगलवार सुबह दफ्तरों में जाने से पहले मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी संघ कार्यालय के पास एकत्र हुए। यहां कर्मचारियों अपने हाथों पर काली पट्टी बांधी और सांकेतिक प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार और सचिव आशीष जोशी के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने भविष्य के आंदोलन की रणनीति तय की। सचिव आशीष जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी को भी अवगत कराया जा चुका है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि अफसर जिस तरह से अधीनस्थों के साथ व्यवहार करते हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है। काली पट्टी बांधकर काम करने वालों में मुख्य रूप से टीकाराम डबराल, बुद्धिराम बिजल्वाण, रागिनी फरासी, अर्जुन सिंह, सुशील बडोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें