फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वन-वे का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अब सख्ती, गलत दिशा से गए तो पंचर होंगे टायर

Sat, 01 Aug 2026 06:20 PM IST
Renu Saklani अंकित सिंह, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

वन-वे का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अब सख्ती होगी। पुलिस ने स्पाइक बैरियर ऑर्डर किए है, जिन्हें वन-वे रूट पर लगाने की तैयारी है।

विज्ञापन
देहरादून ट्रैफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन-वे का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अब सख्ती और बढ़ने वाली है। शहर के वन-वे मार्गों पर गलत दिशा से वाहन चलाने वालों को रोकने के लिए पुलिस जल्द ही स्पाइक बैरियर (टायर किलर) लगाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पुलिस ने विशेष स्पाइक बैरियर ऑर्डर कर दिए हैं, जिन्हें चयनित वन-वे रूटों पर लगाया जाएगा। इससे गलत दिशा से आने वाले वाहनों के टायर पंचर हो जाएंगे।

इस समय शहर में कई स्थानों पर वन-वे व्यवस्था लागू है। इनमें परेड ग्राउंड के चारों ओर का मार्ग, आराघर टी-जंक्शन और होटल रिकी रिक से आईजी कट तक का मार्ग शामिल हैं। इन स्थानों पर बड़ी संख्या में वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए रॉन्ग साइड से प्रवेश कर जाते हैं। इससे न केवल जाम की स्थिति बनती है बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी रहता है।

विज्ञापन

यातायात उल्लंघनों पर लगेगा अंकुश 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार वन-वे व्यवस्था का पालन कराने के लिए हर दिन बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को इन मार्गों पर तैनात करना पड़ता है। इसके बावजूद कई चालक नियम तोड़ने से बाज नहीं आते। ऐसे में तकनीक आधारित व्यवस्था लागू कर मानव संसाधन पर निर्भरता कम करने की योजना बनाई गई है। इन बैरियरों का उद्देश्य गलत दिशा से आने वाले वाहनों को रोकना और लगातार हो रहे यातायात उल्लंघनों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

स्पाइक बैरियर एक विशेष प्रकार का सुरक्षा उपकरण होता है, जिसे सड़क पर इस तरह लगाया जाता है कि सही दिशा से आने वाले वाहन बिना किसी परेशानी के उसके ऊपर से निकल जाते हैं। इसके स्टील के स्पाइक्स वाहन के सही दिशा में गुजरने पर दब जाते हैं या पहियों के नीचे आसानी से निकल जाते हैं। लेकिन यदि कोई चालक गलत दिशा से प्रवेश करता है तो यही नुकीले स्पाइक्स उसके टायरों में घुस जाते हैं और टायर तुरंत पंचर हो जाते हैं। इससे वाहन आगे नहीं बढ़ पाता और चालक को नियम तोड़ने की कीमत चुकानी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के कई शहरों में हो रहा प्रयोग

मुंबई, ठाणे, इंदौर, और अंबाला समेत देश के कई शहरों और मार्गों पर इस तकनीक का सफल उपयोग किया जा रहा है। देहरादून में इसके लागू होने से वनवे नियमों का उल्लंघन कम होने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि स्पाइक बैरियर लगाने का उद्देश्य लोगों को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसी खतरनाक प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाना है।

वन-वे मार्गों पर व्यवस्था बनाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात होता है इसके बाद भी कई वाहन चालक व्यवस्था का पालन नहीं करते। इसलिए वन-वे मार्गों पर स्पाइक्स बैरियर लगारे की तैयारी है। शुरुआत में कुछ स्थानों पर ऐसे बैरियर लगाकर प्रयोग किए जाएंगे। इसके लिए बैरियर मंगाए गए हैं। - जितेंद्र चौधरी, एसपी ट्रैफिक

ये भी पढे़ं...Haridwar: जब बहादराबाद टोल पर दिखी अद्भुत कांवड़, झलक देखने को कुछ देर थमा ट्रैफिक, 25 लाख शिवभक्त पहुंच चुके

दून में इन इलाकों में है वन वे

- दून में परेड ग्राउंड के चारों ओर।

- आराघर टी जंक्शन

- होटल रिकी रिक से आईजी कट


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें