देश के कई शहरों में हो रहा प्रयोग
मुंबई, ठाणे, इंदौर, और अंबाला समेत देश के कई शहरों और मार्गों पर इस तकनीक का सफल उपयोग किया जा रहा है। देहरादून में इसके लागू होने से वनवे नियमों का उल्लंघन कम होने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि स्पाइक बैरियर लगाने का उद्देश्य लोगों को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसी खतरनाक प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाना है।
वन-वे मार्गों पर व्यवस्था बनाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात होता है इसके बाद भी कई वाहन चालक व्यवस्था का पालन नहीं करते। इसलिए वन-वे मार्गों पर स्पाइक्स बैरियर लगारे की तैयारी है। शुरुआत में कुछ स्थानों पर ऐसे बैरियर लगाकर प्रयोग किए जाएंगे। इसके लिए बैरियर मंगाए गए हैं। - जितेंद्र चौधरी, एसपी ट्रैफिक
ये भी पढे़ं...Haridwar: जब बहादराबाद टोल पर दिखी अद्भुत कांवड़, झलक देखने को कुछ देर थमा ट्रैफिक, 25 लाख शिवभक्त पहुंच चुके
दून में इन इलाकों में है वन वे
- दून में परेड ग्राउंड के चारों ओर।
- आराघर टी जंक्शन
- होटल रिकी रिक से आईजी कट