फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित दवाएं बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा मुक्ति और सत्यापन अभियान को लेकर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने मेडिकल स्टोर संचालकों और होटल व्यवसायियों की कोतवाली में बैठक ली। उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

मेडिकल संचालकों से नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई। कोतवाल ने कहा कि प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री करने वाले मेडिकल संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होटल व्यवसायियों से होटल में रहने वाले कर्मचारियों का सत्यापन कराने, आने जाने वाले लोगों का विवरण, पहचान पत्र आगंतुक रजिस्टर में व्यवस्थित करने तथा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए। कोतवाल ने कहा कि शत प्रतिशत सत्यापन का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी, चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन गुसांई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें