फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को मुंह में दबाए घूमता रहा कुत्ता, बच्चे का हाल देखकर पसीजा लोगों का दिल

Sat, 20 Jan 2018 12:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
dog image
विज्ञापन
एक नवजात बच्चे को मुंह में दबाकर कुत्ता घूमता रहा। बच्चा किसका था और कुत्ते को कहां से मिला इसकी कोई जानकारी नहीं मिली। लेकिन कुत्ते ने बच्चे का बुरा हाल कर दिया।
विज्ञापन


देहरादनू के दून विहार में शुक्रवार को कुत्ते के मुंह में नवजात को देखकर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने नवजात को कुुत्ते से छुड़ाने का प्रयास भी किया, लेकिन कुत्ता पकड़ में नहीं आया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने काफी मशक्कत और कई घंटे के प्रयास के बाद नवजात के शव का आधा धड़ बरामद किया। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 
विज्ञापन

अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कोर्ट - फोटो : amar ujala
राजपुर थाना क्षेत्र के दून विहार में शुक्रवार दोपहर एक कुत्ता नवजात को मुंह में दबाए घूम रहा था। इसी दौरान लोगों की नजर पड़ी तो अफरातफरी मच गई। 

लोगों ने हाथों में डंडे व पत्थर लेकर नवजात को छुड़ान के लिए कुत्ते की ओर लपके, लेकिन कुत्ता लोगों की घेराबंदी तोड़कर भाग निकला। इसी बीच पुलिस को सूचना दे दी गई। इसके बाद पहुंची पुलिस को कुत्ता काफी देर तक छकाता रहा, लेकिन कुत्ते ने नवजात को नहीं छोड़ा।

इसी दौरान दून विहार के खाले के पास लोगों ने कुत्ते से मुंह से नवजात को छुड़ा लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लिया। एसओ राजपुर हरिओम चौहान ने बताया कि नवजात 10 से 12 दिन का था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें