फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के 100 दिन टिहरी में लाए अच्छे दिन

Thu, 04 Sep 2014 01:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड प्रदेश में टिहरी की लालूर पट्टी के लोगों के अच्छे दिन आ गए हैं। यहां मोदी सरकार के सौ दिनों के टारगेट में रखी गई पेयजल योजना का काम समय पर पूरा हो गया है।
विज्ञापन


इससे 19 गांवों लोगों को पानी मिलेगा। इन क्षेत्रों में पानी की बड़ी किल्लत थी। प्राकृतिक स्त्रोत सूखने के कारण इन गांवों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया था। तीन साल पूर्व बजट जारी हुआ।

पेयजल निगम की ओर से राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत लालूर पट्टी में काम 2011 में शुरू किया गया। इसका पूरा करने का लक्ष्य वर्ष 2015 था। लेकिन हाल ही में बनी मोदी सरकार के सौ दिन वाले टारगेट में इसे शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित समय में यह योजना पूरी

इसके बाद काम में तेजी लाई गई। 12 करोड़ 45 लाख की इस योजना को पूरा करने के लिए 30 अगस्त तक का टारगेट रखा गया। निर्धारित समय में यह काम पूरा कर लिया गया।

पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता जितेंद्र देव सिंह ने बताया कि यह योजना पांच स्टेज की है। पानी नैनबाग के नजदीक यमुना नदी से लिफ्ट किया गया है। निगम की सिविल शाखा चंबा और ऊर्जा निगम के सहयोग से निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण कर लिया गया है।

टेस्टिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। अब यह ग्रामीण समितियों को यह हैंडओवर की जाएगी, जो कि गांव में वितरण का कार्य करेंगी। लालूर पट्टी के नैनगांव, मरोड़, भुटगांव, मातली, मुनोग, खडंकसारी, देवन, जाखधार, म्याणी, बिरोड़ सहित 19 गांवों को मिलेगा पानी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें