फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 24 घंटे तेज आंधी और ओलावृष्टि के आसार, 11 मई से बारिश देगी गर्मी से राहत

Fri, 10 May 2019 04:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बृहस्पतिवार रात से अगले 24 घंटों के दौरान तेज आंधी चलने और ओले गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में इसका प्रभाव रहेगा। 13 मई तक हल्की बारिश का क्रम बना रहेगा। 

विज्ञापन


प्रदेश में लोगों को रविवार से गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को पूरे दिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अच्छी धूप खिली रहेगी। दोपहर बाद मौसम में बदलाव आएगा और बादल छा सकते हैं।

विज्ञापन

रात से अगले 24 घंटों के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में तेज आंधी चल सकती है। विशेषकर मैदानी क्षेत्रों में आंधी की अधिकतम गति 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में ओले गिर सकते हैं। 12 और 13 मई को हल्की बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का यह क्रम बना रह सकता है।

इससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। अभी अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री तक अधिक है। 15 मई के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे गिर सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें