फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स की डीन हुई 'टप्पेबाजी' का शिकार

Tue, 01 Oct 2013 07:47 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की डीन मसूरी एक्सप्रेस में सफर के दौरान टप्पेबाजी का शिकार हो गई।
विज्ञापन


टप्पेबाज हरिद्वार जंक्शन पर हजारों की नकदी, जेवरात, पासपोर्ट और कीमती सामान ले उड़े। पीड़ित ने जीआरपी हरिद्वार पर मामले में कोताही बरतने का आरोप लगाया है। बताया कि देहरादून पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

आंख खुली तो पर्स गायब
एम्स की डीन डा. लतिका मोहन बीते शुक्रवार को एक गोष्ठी में शामिल होने नेपाल गई थी। रविवार देर रात नेपाल से लौटकर वह दिल्ली से मसूरी एक्सप्रेस से दून आ रही थी। एक्सप्रेस सोमवार तड़के हरिद्वार पहुंची।
विज्ञापन


बताया कि इस बीच नींद की झपकी आने पर पर्स सीट के नीचे रख दिया। आंख खुली तो पर्स गायब मिला। सूचना टीटी को दी। टीटी ने आनन-फानन में जीआरपी को बुलाया।

आरोप लगाया कि जीआरपी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और खानापूर्ति के लिए टप्पेबाजों की खोजबीन की। यहां तक कि उनकी शिकायत भी दर्ज नहीं की। घटना हरिद्वार जंक्शन की है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज
आखिर दून पहुंचकर रेलवे स्टेशन स्थित पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। डीन ने बताया कि उनके पर्स में करीब 13 हजार रुपये नकद, करीब चार हजार रुपये के जेवरात, एक आई पैड, आई पॉड, डेविड कार्ड और पासपोर्ट था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें