फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने बाघ के खाल के साथ चार वन्यजीव तस्करों को किया गिरफ्तार,

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ उत्तराखंड, वन प्रभाग रुद्रपुर व वाइल्ड लाइफ दिल्ली की टीम ने बाघ की दो खालों के साथ चार कुख्यात वन तस्करों को हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तस्करों से कई जानकारी एसटीएफ को मिली हैं।
विज्ञापन

एसएपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि वन्य जीव-जंतुओं की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों पर लगाम के लिए डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर सीओ एसटीएफ डॉ. पूर्णिमा गर्ग ने निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। टीम को कुछ तस्करों के बारे में सूचना मिली थी। इस पर टीम ने वन प्रभाग रुद्रपुर के साथ बाजपुर दोराहा क्षेत्र से तस्करों का पीछा किया और हरिद्वार लक्सर क्षेत्र से चार तस्करों हरिद्वार के घोसीपुरा निवासी बंटीनाथ, पंजाब के जालंधर जिले के लिसाडा निवासी रामधारी, पंजाब के होशियारपुर जिले के सुखियाबाद क्षेत्र के बांगी निवासी श्यामलाल उर्फ काला और पंजाब के नवाशहर जिले के बल्लाचोर निवासी हरिद्वारी लाल को गिरफ्तार कर लिया।
उनके कब्जे से दो बाघ की खाल और दो बाइकें बरामद की गईं। गिरफ्तार वन्य जीव तस्करों में उत्तराखंड व यूपी के कुख्यात व शातिर वन्यजीव तस्कर तोताराम का बेटा हरिद्वारी लाल भी शामिल है। हरिद्वारी पहले भी कई बार अवैध वन्य जीव अंगों की तस्करी यूपी और दिल्ली आदि में कर चुका है। बताया कि आरोपियों को बाघ की खाल किसने दी और कहां से हासिल की, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। बताया कि आरोपियों से पूछताछ में कई महत्व पूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं, जिन पर आगे कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

एसटीएफ की वाइल्ड लाइफ संग छठवीं कार्रवाई
एसटीएफ की इस वर्ष वाइल्ड लाइफ संग यह छठवीं कार्रवाई है। इससे पहले एसटीएफ छह वन तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनके कब्जे से लैपर्ड की खाल, एक पैंगोलिन की खाल, भालू का पिथ बरामद किया गया था। वर्ष 2021 में पांच मामलों में 12 वन तस्करों को गिरफ्तार कर आठ लैपर्ड की खाल और दो हाथी के दांत बरामद किए जा चुके हैं। पिछले वर्ष ही एसटीएफ द्वारा खूंखार तस्कर तोताराम कोगिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें