फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धूमधाम से मनाया वीर नंतराम नेगी का मूर्ति स्थापना दिवस

विज्ञापन
नंतराम नेगी की प्रतिमा पर लोक नृत्य की प्रस्तुति देते ग्रामीण। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
- कार्यक्रम में दिखी लोक संस्कृति की झलक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। वीर नंतराम नेगी का मूर्ति स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
सेवा प्रकल्प संस्थान के सहयोग से साहिया में वीर नंतराम नेगी का मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान मलेथा गांव से उनके वंशज, उनकी रण कौशल की तलवार व ढाल लेकर ढोल दमाऊ व रणसिंघों की धुन पर नाचते-गाते हुए उनके शौर्य स्थल पर पहुंचे। जहां सेवा प्रकल्प संस्थान के पदाधिकारियों व संस्थान से जुड़े लोगों ने ग्रामीणों का स्वागत किया। इसके बाद सभी लोगों ने नंतराम नेगी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

संस्थान से जुड़ी बालिकाओं व ग्रामीणों ने जौनसारी संस्कृति पर आधारित जैंता, रासौ व हारूल नृत्य किया। कार्यक्रम के संबोधन में सेवा प्रकल्प संस्थान के प्रांत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार ने कहा की क्षेत्र के लिए यह गौरव का विषय है कि नंतराम नेगी ने यहां जन्म लिया और अपनी वीरता से मुगलों को भगाने का काम किया। इस दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया। जिसमें छह टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में संस्थान के जिला उपाध्यक्ष मेहर सिंह चौहान, जिला महामंत्री रमेश नेगी, जिला सहमंत्री नीरज चौहान, जिला संगठन मंत्री संदीप, जगत सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, दलीप सिंह नेगी, रणवीर सिंह नेगी, गजेंद्र सिंह राय, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, ज्ञान सिंह राय, रोहित नेगी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


कौन थे वीर नंतराम नेगी
वीर नंतराम नेगी जौनसार बावर के मलेथा गांव के निवासी थे। उन्होंने वर्ष 1775 के आसपास मुगल सिपहसालार कादिर रोहिला के साथ युद्ध किया था। बताया जाता है कि उन्होंने रोहिला का सिर काटकर सिरमौर रियासत के राजा को भेंट कर दिया था। उन्होंने अपनी वीरता से हिंदुत्व की रक्षा की थी। उनकी मूर्ति की स्थापना साहिया में की गई है, जहां हर साल मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन किया जाता है।

नंतराम नेगी की प्रतिमा पर लोक नृत्य की प्रस्तुति देते ग्रामीण। स्रोत जागरूक पाठक

नंतराम नेगी की प्रतिमा पर लोक नृत्य की प्रस्तुति देते ग्रामीण। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें