फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भ्रष्टाचार की रोकथाम में सहायक बनें युवा

विज्ञापन
इक्फाई विश्व विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते अति​थि। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
सेलाकुई। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के मौके पर इक्फाई विश्वविद्यालय में आयोजित किए गए कार्यक्रम को सतर्कता विभाग के एसपी स्वतंत्र कुमार ने संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि उन्हें भ्रष्टाचार के मामलों के प्रति सजग बनकर रोकथाम में सहायक बनना चहिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार राष्ट्र की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए उन्हें जहां भी ऐसी कोई गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना सतर्कता विभाग को देनी चाहिए। इसके पहले विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार रमेश चंद्र रमोला, विधि विभाग की डीन डॉ. मोनिका खरोला ने एसपी सतर्कता को स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया और ग्रुप के संस्थापक एनजे यशस्वी के जीवन पर आधारित पुस्तक फर्स्ट फॉरएवर भी उन्हें भेंट की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें