फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पटवारी-लेखपाल पेपर लीक प्रकरण के बीच ही राज्य लोक सेवा आयोग ने निकाली दो भर्तियां, पढ़ें पूरी खबर

Mon, 16 Jan 2023 04:00 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

दोनों भर्तियों के लिए दो फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 176.55 रुपये और एससी, एसटी को 86.55 रुपये और दिव्यांग को 26.55 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक प्रकरण के बीच ही राज्य लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को दो नई भर्तियां निकालीं। डाटा एंट्री ऑपरेटर और रक्षक भर्ती के विज्ञापन जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए। आयोग ने शुक्रवार को दो विज्ञापन जारी किए। पहला विज्ञापन आयोग कार्यालय में रक्षक के दो पदों के लिए जारी किया गया।

 

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, दूसरी भर्ती आयोग कार्यालय में ही डाटा एंट्री ऑपरेटर के पांच पदों के लिए निकाली गई है। दोनों भर्तियों के लिए दो फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 176.55 रुपये और एससी, एसटी को 86.55 रुपये और दिव्यांग को 26.55 रुपये शुल्क देना होगा।

विज्ञापन


डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 200 अंकों की तीन घंटे की परीक्षा होगी, जिसमें 200 सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा टाइपिंग टेस्ट भी होगा।

ये भी पढ़ें...Patwari Paper Leak: ये सवाल हुए लीक...एसटीएफ ने की 35 सवालों की पहचान, कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती है जल्द
विज्ञापन


नए महिला आरक्षण कानून का मिलेगा लाभ
कुल सात पदों के लिए निकली दोनों भर्तियों में उत्तराखंड महिला आरक्षण कानून का लाभ दिया जाएगा। दोनों भर्तियों में उत्तराखंड की महिलाओं के लिए एक-एक सीट आरक्षित की गई है। इनमें नए कानून के तहत उत्तराखंड की महिलाओं के लिए एक पद आरक्षित किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें