फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल में बन रहा अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर

विज्ञापन
doonhospital - फोटो : Desk
विज्ञापन
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में छह अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर तैयार हो रहे हैं। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस यह ऑपरेशन थियेटर दून अस्पताल से सटे स्थान पर बनाए जा रहे पांच मंजिला भवन में स्थापित किए जाएंगे। फिलहाल कोरोना की तीसरी संभावित लहर के हिसाब से भी इस भवन को तैयार किया जा रहा है। ताकि मरीज बढ़ने पर इस भवन का उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का अस्पताल बनने पर नया ओपीडी भवन बनने के बाद अब अस्पताल में नया ऑपरेशन थियेटर (ओटी ब्लॉक) भी तैयार होने जा रहा है। जिसमें दस ऑपरेशन थिएटर होंगे। जिनमें छह अत्याधुनिक उपकरणों और सुविधाओं से लैस ऑपरेशन थिएटर हैं। इन ओटी में सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, ईएनटी, प्लास्टिक और न्यूरो विभाग के ऑपरेशन किए जाएंगे। इन ओटी की खासियत यह है कि इनमें बैक्टीरिया और वायरस को फिल्टर करने वाले उपकरण होंगे। ओटी में सारे उपकरण डिजिटल और हाईटेक होंगे। तापमान नियंत्रित करने की भी व्यवस्था भी होगी।
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि दून मेडिकल अस्पताल में सुविधाओं को विस्तार दिया जा रहा है। इसी क्रम में अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर भी बनाए जा रहे हैं। कार्यदायी संस्था को भवन को जल्द तैयार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें