फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा बना PM मोदी का यह अभियान, अब फ़ीस लिए बिना देंगे बेटियों को ज्ञान

Sat, 15 Apr 2017 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार ने लड़कियों की पढ़ाई के लिए विद्यालय के द्वार खोल दिए हैं। अब तक इस विद्यालय में लड़कियों को प्रवेश नहीं दिलाया जाता था। लड़कियों को कक्षा छह से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


खास बात यह रहेगी कि विद्यालय के शिक्षकों ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ अभियान के तहत उनकी पढ़ाई का सारा खर्च खुद उठाने का निर्णय लिया है। प्रधानाचार्य और शिक्षक अपने वेतन से उनकी पुस्तकें, बस्ते, जूते और स्कूल ड्रेस का इंतजाम करेंगे।  

पढ़ाई के लिए एक अनूठी पहल

शिक्षा नीति - फोटो : source
जीआईसी कोटद्वार के शिक्षकों ने बेटियों की पढ़ाई को प्रोत्साहन देने के लिए एक अनूठी पहल की है। शिक्षक संतोष नेगी ने बताया कि इसी शिक्षण सत्र से सभी कक्षाओं में लड़कियों को प्रवेश देते हुए उनकी पढ़ाई का सारा खर्च उठाया जाएगा।

इसमें श्री सिद्धबली मंदिर समिति समेत कई सामाजिक संस्थाओं ने भी सहयोग का भरोसा दिलाया है। कोटद्वार शहर और आसपास के ग्रामीण अंचलों में जो माता-पिता आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों को स्कूल नहीं भेज पा रहे थे, उन्हें जागरूक कर बेटियों को स्कूल तक लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षण शुल्क किया माफ

प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत का कहना है कि लड़कियों के लिए सरकार की ओर से शिक्षण शुल्क माफ किया गया है। दूसरे खर्च स्कूल ड्रेस, बस्ता, जूते, पाठ्य-पुस्तकों की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

गत वर्ष केवल कक्षा छह में 13 छात्राओं को प्रवेश दिलाया गया था, लेकिन इस बार सभी कक्षाओं में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें