फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में बारिश से मौसम हुआ सुहावना , ओले भी गिरे

Sat, 15 Apr 2017 05:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार अपराह्न तीन बजे से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। जिला मुख्यालय में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इसके मौसम सुहावना हो गया। नाचनी क्षेत्र में भारी बारिश से गेहूं की पकी फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


डीडीहाट में बारिश के साथ हल्के ओले भी गिरे। मुनस्यारी में दोपहर बाद से रिमझिम बारिश होने लगी। इस दौरान पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

24 घंटे में बादल और सक्रिय होंगे।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को जिले में बारिश की संभावना जताई थी। सुबह से यहां मौसम सामान्य था, लेकिन दोपहर बाद गरज के साथ कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में गरज वाले बादल सक्रिय होंगे। अस्कोट में दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। 

 मुनस्यारी के मल्लाजोहार क्षेत्र में कई स्थानों पर भारी बारिश हुई। निचली घाटियों में भी अच्छी बारिश हुई। ताजा बारिश से सबसे ज्यादा राहत वन विभाग को मिली है। वन रेंजर दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि बारिश से जंगलों की आग का खतरा कम हो गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जिले के किसी जंगल में आग नहीं लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें