फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर लिया बड़ा फैसला

Fri, 26 May 2017 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
सतपाल महाराज - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
चार धाम यात्रा मार्ग के अंतर्गत आने वाले शहरों-कस्बों में अब छह बजे के बाद रूट डायवर्ट नहीं होगा। इस संबंध में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रशासन के अफसरों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


चार धाम यात्रा पूरे शबाब पर है, लेकिन यात्रा रूट पर पड़ने वाले बाजार गुलजार नहीं है। इसकी वजह ये है कि यात्रा को व्यवस्थित करने के लिए तमाम जगहों पर स्थानीय प्रशासन रूट डायवर्ट के फार्मूले पर चल रहा है। इससे यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में तो मदद मिल रही है, लेकिन बाजार और व्यापारी दुखी हैं।

हेमकुंड साहिब की यात्रा के शुभारंभ के बहाने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कई जगह व्यापारियों से बात की है। व्यापारियों ने ये दुखड़ा उनके सामने रोया है कि रूट डायवर्ट करने की वजह से बाजार की तरफ यात्री नहीं आ पा रहे हैं। शानदार यात्रा चलने के बावजूद उनका व्यवसाय उस हिसाब से नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अनुसार, छह बजे शाम के बाद रूट डायवर्ट न करने के लिए निर्देश दिए गए हैं, ताकि बाजारों में भी चहल-पहल रहे। हालांकि जिलों के प्रशासन यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में अब पर्यटन मंत्री के सामने क्या तर्क पेश करते हैं, ये भी देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें