फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देने आए थे जिस परीक्षा का टेस्ट, उसकी स्पेलिंग और अर्थ तक नहीं बता पाए

Fri, 26 May 2017 10:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
भले ही पढ़ने में आपको यह अजीब लगे, लेकिन यह कड़वी सच्चाई है कि छावनी परिषद लंढौर में जिस पद (सेनेटरी इंस्पेक्टर) के लिए बीएससी पास अभ्यर्थी परीक्षा देने आए थे। उसी की स्पेलिंग और अर्थ नहीं बता पाएं। परीक्षक ने जब यह स्थिति देखी तो वे स्वयं हैरान रह गए।
विज्ञापन


छावनी परिषद लंढौर में पिछले कुछ दिनों से सेनेटरी इंस्पेक्टर का पद खाली चल रहा है। ऐसे में बोर्ड ने इस पद को अस्थाई तौर पर भरने के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे। अभ्यर्थी का बीएससी पास होना जरूरी है।

बोर्ड ने बृहस्पतिवार को लिखित और मौखिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले आठ अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया। ये अभ्यर्थी दिल्ली, जयपुर, देहरादून आदि जगह के है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो अभ्यर्थियों में से एक-दो को छोड़कर बाकी सबने सेनेटरी की मीनिंग गलत लिखी और इसका अर्थ भी नहीं बता सके।

बरहाल परीक्षक ने अभ्यर्थियों का परिणाम कैंट सीईओ जाकिर हुसैन को सौंप दी है। कैंट सीईओ ने बताया कि परिणाम के आधार पर एक दो दिन में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। लेकिन यह दुखद है कि अभ्यर्थी जिस पद पर परीक्षा देने आए थे, उसकी की मीनिंग और अर्थ नहीं जानते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें