फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों से उनकी सांसे छीन रही प्रदेश सरकार और नगर निगम

विज्ञापन
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट के विरोध में धरना प्रदर्शन करते शेरपुर के लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र के विरोध के स्वर आसपास के गांव में भी गूंजने लगे हैं। बुधवार को शेरपुर गांव के लोगों ने प्लांट के विरोध में नारेेबाजी कर प्रदर्शन किया। शेरपुर ग्राम प्रधान नजराना नाज के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार, नगर निगम और रैमकी कंपनी प्रबंधन के साथ मिलकर उनकी सांसे छीन रही है।
विज्ञापन

प्लांट से निकलने वाली दुर्गंध के कारण क्षेत्र के कई लोग सांस संबंधित बीमारी से ग्रसित हो चुके हैं। गांव से गुजरने वाली सड़क पर दिनभर कूड़े से लदे वाहन दौड़ते रहते हैं। जिस कारण स्थानीय लोगों का मुख्य सड़क तक पर निकलना दुभर हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। दिनभर गांव के आसपास मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं। जिससे डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी पनपने लगा है। कहा कि यदि सरकार शीघ्र ही प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट नहीं करती तो लोगों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान नजराना नाज, मेहताब अली, मोहम्मद फारुख, आजाद अली, भागीरथी, रफीक, जरीना, धर्म सिंह, कलीम, शकीला, साजिदा, इशरत, इसराना, आबिद, महमूद सोहिल, शौकीन, सैबान, अमजद अली, कालूराम, तालिब, शहजाद, विपिन कुमार, तेज सिंह, नितिन, शहनवाज, मुस्तकीम, साजिद अली, मेहकार, आसिफ, सादिक आदि शामिल रहे। वहीं प्लांट के विरोध में स्थानीय लोगों का धरना प्रदर्शन बुधवार को 61वें दिन भी जारी रहा। धरना प्रदर्शन में आशा कंडारी, लक्ष्मी बुटोला, सपना शर्मा, आशा रावत, आहना रावत, मोहसिन, शशि कुमार, नीमा जोशी, राखी झा, सुरजीत सिंह नखोलिया, एके झा, निशा झा, परमीत, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
पछवादून बंद लिए मांगा जनसमर्थन
सेलाकुई। शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट के विरोध में 14 दिसंबर को बुलाए गए बंद को सफल बनाने के लिए पछवादून संयुक्त समिति का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। बुधवार को समिति से जुड़े सदस्यों ने सेलाकुई में बैठक कर प्लांट के विरोध में बुलाए गए बंद को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों से समर्थन मांगा। अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड ने बताया कि बंद को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और यूनियन और औद्योगिक प्रतिष्ठानों से सहयोग की अपील की गई है।14 दिसंबर को प्लांट के विरोध में रैली भी निकाली जाएगी। बैठक में वीर सिंह रावत, एडवोकेट राजकुमार सहगल, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, बीडी भट्ट, माया नेगी, भूप सिंह बर्तवाल, अशोक नेगी, कमला नेगी, सोनी बिष्ट, दिनेश भारती, शोभा गिरी, सीता नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें